Sunday, June 21, 2026
Sunday, June 21, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में सरिया में किया गया...

गिरिडीह : अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में सरिया में किया गया योगाभ्यास

गिरिडीह : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर नेहरू युवा केन्द्र गिरिडीह की ओर से लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योगभ्यास चल रहा है। इसी क्रम में अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सरिया प्रखंड के रत्नाडीह ग्राम में स्वयंसेविका चंचला कुमारी की अगुवाई में योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष राहुल वर्मा ने किया। योगाभ्यास के दौरान युवाओं को योग से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। 

क्लब अध्यक्ष श्री वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमें योग को नियमित रूप से अपने जीवनशैली में शामिल करना चाहिए। योग हमारे शरीर के लिए बेहद ही लाभप्रद है। योग हमारे शरीर में 80% बीमारियों को फटकने नहीं देता।

स्वयंसेविका चंचला कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिकता के प्रभाव से लोग अपने सारे कार्यो को यंत्रो द्वारा पूर्ण कर लेते हैं। जिससे शरीर अपनी वास्तविक स्फूर्ति खो देता है। ऐसे में योग ही एकमात्र उपाय है जिससे हमसब अपने शरीर को हमेशा तन्दरूस्त रख सकते हैं। 

कार्यक्रम में अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, सचिन कुमार, मनीषा कुमारी, स्वीटी कुमारी, सुभाष कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS