Saturday, March 21, 2026
Saturday, March 21, 2026
HomeDumriगिरिडीह : एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए चोर, पुलिस ने दबोचा

गिरिडीह : एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए चोर, पुलिस ने दबोचा

Atm मशीन टपाते करते चोर

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार से चोरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को ही चुरा लिया। पूरी घटना एटीएम पॉइंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि चोर एटीएम मशीन को उखाड़ कर अपने साथ ले गए। घटना को बीती रात अंजाम दिया गया। हालांकि घटना के चंद घंटों में ही पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एटीएम मशीन को भी बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार इसरी बाजार के पास एक्सिस बैंक का एटीएम प्वाइंट है। इसी प्वाइंट पर रात में चोरों ने धावा बोला और एटीएम मशीन टपा लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तीन लोगों को गिरफ्तार कर एटीएम मशीन बरामद कर लिया। पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार सभी लोग पटना के बताए जा रहे हैं।

बता दें कि अभी हाल ही में धनबाद से उखाड़े गए एटीएम को बगोदर से बरामद किया गया था। एटीएम चोर इन दिनों काफी सक्रिय हैं।

CLICK TO JOIN WHATSAPP GROUP


ये भी पढ़ें – गिरिडीह : प्रमुख के लिए वोट दोगी तब लौटाएंगे पति को, पोबी पंसस ने जमुआ थाना में……

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS