Sunday, June 21, 2026
Sunday, June 21, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : रंगे हाथों घुस लेते धराया रोजगार सेवक, एसीबी ने की...

गिरिडीह : रंगे हाथों घुस लेते धराया रोजगार सेवक, एसीबी ने की करवाई

गिरिडीह : धनबाद से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को जिले के तिसरी प्रखंड मुख्यालय से रोजगार सेवक मोइद्दीन अंसारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

रोजगार सेवक मनरेगा तालाब में डिमांड लेने को लेकर आवेदक आदित्य कुमार उर्फ मुकेश यादव से पंद्रह सौ रुपये घूस ले रहा था इसी दौरान वह दबोचा गया। 

जानकारी के अनुसार तिसरी प्रखंड के बरवाडीह गांव के आदित्य उर्फ मुकेश यादव मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण का कार्य कर रहा था। मजदूरों का पैसा निकासी के लिए डिमांड में रोजगार सेवक ने आदित्य से रिश्वत की मांग की। आवेदक पैसा नहीं होने की बात कह रहा था। लेकिन रोजगार सेवक पैसा लेने पर अड़ा था। इसी बीच आवेदक ने एंटी करप्शन ब्यूरो से घूस मांगे जाने की शिकायत की। शिकायत के आलोक में बुधवार को एसीबी की टीम ने आरोपी को पंद्रह सौ घूस लेते धर दबोचा और अपने साथ धनबाद ले गई।

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS