Sunday, June 21, 2026
Sunday, June 21, 2026
Homejharkhandरांची : उपद्रवियों व दंगाइयों से करवाई जाएगी नुकसान की भरपाई

रांची : उपद्रवियों व दंगाइयों से करवाई जाएगी नुकसान की भरपाई

रांची : राजधानी रांची मेन रोड इलाके में शुक्रवार की जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल से हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से करवाई जाएगी। दरअसल बीते 10 जून को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। उस दौरान जमकर पत्थरबाजी व फायरिंग भी हुई। पथराव व हिंसा के दौरान कई लोगों के घर के खिड़की दरवाजे टूट गए तो कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर जिला प्रशासन सख्त है। जानकारी के अनुसार रांची जिला प्रशासन संबंधित अधिकारियों से हिंसा के दौरान हुए नुकसान का आकलन कराएगा और उपद्रवियों से उसकी भरपाई करवाई जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में 3 सदस्य कमिटी का गठन भी कर लिया गया है जिसमें सीईओ, डीटीओ और भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर शामिल हैं।

मामले में उपायुक्त छवि रंजन ने कहा है कि नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। इन्होंने रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त को आदेश दिया है कि मकानों, वाहनों आदि के नुकसान की डिटेल निकालकर दी जाए। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन उपद्रवियों से रकम वसूल करेगा ताकि जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें नुकसान की भरपाई मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS