Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : पचंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई लोग हुए...

गिरिडीह : पचंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई लोग हुए घायल

घायल और पलटी हुई बस

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के राजपुरा के पास गांवा बासोडीह से गिरिडीह आ रही यात्री बस पलट गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार बस में 30-40 लोग सवार थे। कहा का रहा है कि ड्राइवर की तबीयत बिगड़ जाने से यह दुर्घटना हुई जिसमें कई दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल से कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद और रांची रेफर किए जाने की भी सूचना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS