Thursday, March 26, 2026
Thursday, March 26, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : स्टेडियम में होगा योग दिवस पर जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम, जानिए...

गिरिडीह : स्टेडियम में होगा योग दिवस पर जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम, जानिए अन्य किन स्थानों पर होगा योगाभ्यास

गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को लेकर पतंजलि योगपीठ गिरिडीह इकाई की एक बैठक सोमवार को गिरिडीह स्टेडियम में हुई। बैठक में योग मोहत्सव को सफल बनाने की रणनीति बनी।

गिरिडीह स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम

बताया गया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर समिति द्वारा जिले भर में कई स्थानों पर योग महोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम गिरिडीह स्टेडियम में सुबह 6:00 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उप महापौर प्रकाश सेठ, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी और जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार शरीक होंगे। गिरिडीह स्टेडियम में कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता, सोशल मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति शक्ति के द्वारा किया जाएगा। 

इन स्थानों पर भी होगा योगाभ्यास

जानकारी दी गई कि शहर के अन्य कई स्थानों पर समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा योगा अभ्यास कराया जाएगा। न्यू बरगंडा स्तिथ श्री आरके महिला कॉलेज गिरिडीह में रेखा सिन्हा,सपना राय और प्रिया त्रिवेदी के द्वारा, कोल्डीहा स्तिथ सुभाष पब्लिक स्कूल में योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति के द्वारा, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी के मकतपुर स्तिथ आवास पर प्रणव पटेल और भानू प्रताप खत्री द्वारा, बाभनटोली स्तिथ बच्चपन प्ले स्कूल में पुष्पा शक्ति के द्वारा, स्टैटिकल गिरिडीह में योग शिक्षक नवीन कांत सिंह के द्वारा, क्रीड़ा भारती में चंद्रगुप्त शर्मा के द्वारा ,रेड क्रॉस भवन में सपना रॉय, रेखा सिन्हा और लक्ष्मी छाया के द्वारा, गादी स्तिथ न्यू रेलवे स्टेशन गिरिडीह में प्रकाश राज और रणधीर गुप्ता द्वारा, नेहरू युवा केन्द्र में रणधीर गुप्ता द्वारा, स्कॉलर B.Ed गिरिडीह में सरोज वर्मा और उमा देव वर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।

बैठक में भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति, संगठन मंत्री ब्रजकिशोर गुप्ता, एक्टिव कार्यकर्ता रजनीश राय, उत्कर्ष गुप्ता, रितिक गुप्ता, प्रभात खेतान आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS