Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
Homejharkhandरांची : रांची एयरपोर्ट पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, पकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे,...

रांची : रांची एयरपोर्ट पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, पकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे, विडियो वायरल

रांची : AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एअरपोर्ट पहुंचे। यहां उनके स्वागत में समर्थकों ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए।

इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि नारा कौन लोग लगा रहे हैं ये वीडियो में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि औवेसी के समर्थकों के बीच से नारे लगाए गए हैं। बहरहाल ये नारा किसने लगाया और उसका मकसद क्या था ये तो अभी सवालों के घेरे में हैं। वीडियो की सत्यता की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

मांडर उपचुनाव को लेकर हुआ आगमन

दरसल मांडर विधानसभा में उपचुनाव होना है। भाजपा के कई दिग्गज नेता प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को लेकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में भाजपा से बगावत कर चुनाव लडने वाले नेता देव कुमार धान के पक्ष में वोट मांगने के लिए असदुद्दीन ओवैसी आज रांची पहुंचे हैं।

रांची हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार

इन्होंने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रांची हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। रांची हिंसा घटना के लिए ओवैसी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर भाजपा नूपुर शर्मा पर पहले कार्रवाई कर चुकी होती तो झारखंड में जो 2 लोगों की पुलिस ने हत्या की यह नहीं होती। सरकार को चाहिए कि उन पुलिस वालों पर एक्शन लिया जाए। जिनकी जान गई उनकी सरकार की तरफ से मदद होनी चाहिए।

देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़

वहीं अग्निपथ योजना पर चल रहे हिंसक प्रदर्शन पर उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि 4 साल में कोई क्या सिखेगा। मोदी सरकार देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवाओं के साथ गलत कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS