Monday, June 22, 2026
Monday, June 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : जमुआ पंच मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु...

गिरिडीह : जमुआ पंच मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

पंच मंदिर जमुआ

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखंड स्तिथ पंच मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रविवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग के विभाग के शारीरिक प्रमुख सुखदेव जी ने गुरु पूर्णिमा उत्सव पर प्रकाश डाला और कहा कि आर्यभूमि पर महर्षि वेदव्यास के अवतरण दिवस को गुरु पूर्णिमा के उत्सव के रूप में मनाने की प्राचीन परंपरा रही है। इस उत्सव में स्वयंसेवक गुरु के रूप में स्थापित परम पवित्र भगवा ध्वज का विधिवत पूजन करते हैं और दक्षिणा स्वरूप यथाशक्ति अपना समर्थन भी करते हैं।

मौके पर मुख्य अतिथि हजारीबाग के विभाग के शारीरिक प्रमुख सुखदेव जी, जिला गौ सेवा प्रमुख बालगोविंद यादव, खण्ड कार्यवाह राजेश यादव, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष पवन कुमार, भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, संजय हजरा, राजेन्द्र राय, नितेश कुमार, विनय राय, प्रभात प्रभाकर,मनीष कुमार,पियूष कुमार,अमन कुमार, रामरतन कुमार, संतोष भोक्ता, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS