Monday, June 22, 2026
Monday, June 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : जमुआ मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, जानिए किनको मिला कौन...

गिरिडीह : जमुआ मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, जानिए किनको मिला कौन सा पद

जमुआ मुखिया संघ का चुनाव
गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के हरला पंचायत सचिवालय में बुधवार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष व अन्य पद के चुनाव के लिए मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी 42 पंचायतों के मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान विचार विमर्श और आवश्यक प्रक्रिया के बाद जमुआ मुखिया संघ के अध्यक्ष के रूप में धुरैता पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। वहीं सचिव पद के लिए मगहाकला पंचायत के मुखिया अबूजर नोमानी एवं कोषाध्यक्ष के रूप में शाली पंचायत के मुखिया निजामुद्दीन अंसारी का चयन किया गया। संघ का उपाध्यक्ष रेम्बा मुखिया धीरेंद्र मंडल,मेढ़ोचपखो पंचायत के मुखिया मनोज हाजरा एवं खरगडीहा मुखिया सुनील कुमार साहू को बनाया गया। इसके अलावे मुख्य संरक्षक धुरगडगी मुखिया झरी महतो एवं संरक्षक जगरनाथडीह मुखिया रंजीत राम और चुंगलो मुखिया विकास मंडल को बनाया गया है।
मौके पर मुखिया आशुतोष कुशवाहा,मुस्तकीम अंसारी,सुखदेव यादव,गौतम सागर राणा,लक्ष्मण महतो,सीताराम वर्मा,संजय वर्मा, गुलवी देवी,पोदिना देवी,सुभम कुमार,देवी दास,आरती कुमारी,जयंती देवी,चंचला देवी,रसीदन खातून,राजेंद्र प्रसाद,संजय कुमार यादव, जेबून निशा,दशरथ दास,बिरेंद्र कुमार,उमा देवी लोकनाथ हाजरा,महेंद्र वर्मा सहित सभी मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS