Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : विधायक से मिला झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल,...

गिरिडीह : विधायक से मिला झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, जताया आभार

विधायक से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार की सुबह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से उनके निजी आवास पर मिलकर उन्हें बधाई दी और उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला सचिव मोहम्मद अख्तर अंसारी, मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, मिथुन राज और राजेश प्रसाद सिंह मौजूद थे। बताया गया कि झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने 2 महीने पहले गिरिडीह जिले में सेवारत माध्यमिक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका और सेवा संपुष्टि जो लंबित था के निष्पादन के लिए ज्ञापन दिया था। विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गिरिडीह उपायुक्त को लिखित निदेश देकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा था। लंबित काम जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से जिला स्थापना समिति में उपायुक्त के समक्ष रखा गया और संपुष्टि हेतु उसे अनुमोदित किया गया। साथ ही जिले में सेवारत और कई उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों के वेतनमान का मुद्दे पर विधायक के प्रयास से जिला स्थापना समिति ने अपनी सहमति जताई है और अब उम्मीद है कि बहुत जल्द वेतन वेतनमान के लाभ के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्रवाई करेंगी । इन्होंने कहा कि इस सेवा संपुष्टि में किसी भी शिक्षक का नाम छूटे नहीं इसलिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से आवश्यक कार्य के लिए बात की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS