Sunday, June 21, 2026
Sunday, June 21, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: पतंजलि योगपीठ गिरिडीह इकाई द्वारा झंडा मैदान से निकाली गई तिरंगा...

गिरिडीह: पतंजलि योगपीठ गिरिडीह इकाई द्वारा झंडा मैदान से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Patanjali giridih

गिरिडीह: आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पतंजलि योगपीठ गिरिडीह इकाई द्वारा युवा भारत के नेतृत्व में सुबह 10 बजे झंडा मैदान से तिरंगा यात्रा निकालकर अमृत महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया और हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर घर झंडा लहराएंगे व अन्य राष्ट्रीय नारा लगाते हुए झंडा मैदान से निकलकर टावर चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंचे जहां कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

कहा गया कि ये पल हमारे देश और प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है। आज हमें आजादी मिले 75 वर्ष पूर्ण हो गया है। ये क्षण स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा।

कार्यक्रम में पतंजलि परिवार गिरिडीह की ओर से भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, युवा प्रभारी रणधीर कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति, कार्यकारिणी सदस्य ब्रजकिशोर गुप्ता, आनंद चौरसिया, सक्रिय कार्यकर्ता सपना राय, योग शिक्षिका रेखा सिन्हा, रितिक गुप्ता,सोनी साहा, सीमा लाल, सुपर्णा मुखर्जी, रूबी अग्रवाल, गीता देवी, उमाकांत बाजपेई, प्रमोद अग्रवाल, सुरेश कुमार शक्ति, ललिता बर्णवाल, आशा सिन्हा, आशा चौरसिया, राधिका सिन्हा, सारिका कुमारी, उषा बरनवाल, सुधा अग्रवाल, संगीता देवी, समता देवी, जया सिन्हा, ममता कंधवे, परमिला सिन्हा, अजय पाठक, रेखा कंधवे, उत्कर्ष गुप्ता, रेखा तर्वे, मितनारायन राणा,पूनम देवी,अधीर कुमार,आशुतोष गुप्ता,रिशु कुमार आदि बड़ी संख्या में पतंजलि परिवार के लोग मौजूद थे।

Randhir verma nhrccb

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS