Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष महाविधालय गिरिडीह

गिरिडीह : सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक सह चेयरमैन संजय कुमार सिंह, सुभाष पब्लिक स्कूल की प्राचार्य मौसमी भारती और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार के संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आम, कटहल, जामुन जैसे फलदार पौधे लगाए गए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति आपदा से बचने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। अन्यथा समय आएगा जब कई प्रकार के जीव-जंतु विलुप्ति के कगार पर रहेंगे। इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव मानव जाति पर पड़ेगा।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो संजीव कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम महाविद्यालय में चलाना अति आवश्यक है जो सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के एनएसएस इकाई वन के द्वारा सकार कर रही है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो ओमप्रकाश राय, प्रो कौशल राज, प्रो राजकिशोर प्रसाद, डॉ शाम प्रवीन, प्रो बर्जेश यादव , प्रो संजय प्रभाकर,प्रो धर्मेन्द्र कुमार,प्रो बृजमोहन, प्रो पोरश कुमार, प्रो शोमा सूत्रधार, प्रो संदीप चौधरी, एनएसएस स्वयंसेवक अनुराग गोस्वामी, आकांक्षा दीप, सुमन कुमारी, आशुतोष कुमार, ज्योति कुमारी, मधु वर्मा आदि का अहम योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS