Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : तिसरी में हुआ पाटलावती डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, अब तिसरी...

गिरिडीह : तिसरी में हुआ पाटलावती डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, अब तिसरी में ही मिलेगी ये सुविधाएं

Patlawati

 गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड में शनिवार को पाटलावती डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन पाटलावती सेवा सदन हॉस्पिटल के पुराने भवन में मुखिया किशोरी साव के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित थे।

तिसरी मुखिया किशोरी साव ने कहा कि तिसरी में एक भी डायग्नोस्टिक सेंटर नहीं था। अब पाटलावती डायग्नोस्टिक के खुल जाने से यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी। आधुनिक मशीन द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच के लिए ब्लड टेस्ट और अन्य तरह के टेस्ट किए जाएंगे। साथ ही एक्सरे की भी सुविधा होने से लोगों को फायदा होगा। पहले सुदूरवर्ती इलाके के गरीब लोगों को भी जांच कराने के लिए गिरिडीह जाना पड़ता था। जिससे आने जाने का खर्च भी वहन करना पड़ता था। अब लोग यहीं रहकर टेस्ट करा सकेंगे।

मौके पर पाटलावती के संचालक प्रमोद यादव ने कहा कि इस सेंटर में आधुनिक मशीन के द्वारा सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट और एक्सरे किए जाएंगे ।

इस मौके पर डॉक्टर बिरेंद्र कुमार, डॉक्टर उपेंद्र कुमार, विक्रांत कुमार, बब्लू कुमार, अनिल सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS