Monday, June 22, 2026
Monday, June 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : शालिनी वैश्कियार ने किया 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम...

गिरिडीह : शालिनी वैश्कियार ने किया ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

Shalini vaishkiyar giridih

गिरिडीह: दीपावली के 1 दिन पूर्व यानी छोटी दीपावली की संध्या बेला पर भाजपा नेत्री शालिनी वैश्कियार के नेतृत्व में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ा चौक स्थित शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर भारत के वीर शहीद सैनिकों को याद किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष लोगों ने हिस्सा लिया और भारत माता का जयकारा लगाते हुए वीर शहीदों को याद किया।

इस बाबत भाजपा नेत्री ने बताया कि दीपोत्सव का पर्व दीपावली, प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन को लेकर मनाया जाता है। इस दीपावली पर्व को और रोशन करने के लिए हम सभी को भारत माता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले उन शहीदों के नाम भी एक दिया ज़रूर जलाएं।
कहा कि भारत के कई वीर सैनिकों ने सीमा पर देश की रक्षा करते करते शहीद हो गए। हमें उन सभी शहीदों के नाम एक एक दिया अवश्य जलाएं।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के रितेश पांडे, सुरेश रजक, कुंदन केसरी, गुड्डू यादव, मनोज पांडे, उत्कर्ष पांडे, शुभम सिन्हा, रोशन सिन्हा, संदीप शर्मा, विष्णु नाथ स्वर्णकार, नीतू सोला, सोना प्रकाश समेत कई लोगों ने शहीदों के नाम दीया जलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS