Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: कांग्रेस नेताओं का अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन दूसरे दिन...

गिरिडीह: कांग्रेस नेताओं का अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

Congress
Join now

गिरिडीह: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन दूसरे दिन भी गुरुवार को झंडा मैदान में जारी रहा।बताया गया कि पार्टी प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह अनशन जारी है। आमरण अनशन में शामिल होने के लिए सरिया एवं बगोदर से सैकड़ों कार्यकर्ता पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता नगर भ्रमण करते हुए धरना स्थल झंडा मैदान पहुंचे और प्रदर्शन किया। यहां सभी ने तत्कालीन डीसी राहुल सिन्हा के कार्यकाल के कार्यों की सीबीआई जांच व तत्कालीन डीएसओ पर एफ आई आर दर्ज करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल के समय पूर्व डीएसओ सुदेश कुमार द्वारा रकम वसूली कर 216 जन वितरण प्रणाली दुकानों को लाइसेंस दिया गया था। लेकिन जांच के बाद 208 पीडीएस दुकानों को रद्द कर दिया गया। आमरण अनशन के माध्यम से पुनः 208 जन वितरण प्रणाली की दुकानों की बहाली कीये जाने की मांग की गई।वहीं तत्कालीन डीसी राहुल सिन्हा के कार्यकाल के सभी विभागों की सीबीआई जांच, लूटे गए सरकारी जमीन की वापसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष मुरली मंडल, सरिया प्रखंड अध्यक्ष कुसुम कांत सिंह, बगोदर प्रखंड महासचिव अरुण मंडल, बलराम यादव,दिलावर अंसारी,रघुनंदन सिंह, मुंशी यादव, संतोष सिंह, गणेश मिस्त्री, सहदेव पासवान, गुंजन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS