Sunday, June 21, 2026
Sunday, June 21, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में घोर लापरवाही, ताला जड़ने की...

गिरिडीह : तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में घोर लापरवाही, ताला जड़ने की चेतावनी

Tisri hospital

गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी पंचायत के बरमसिया स्कूल के पास सड़क दुघर्टना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को तिसरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुनीब उद्दीन ने कहा कि ये जमामो से तिसरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बरमसिया स्कूल के समीप रोड पर एक महिला गिरी हुई दिखी। इन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया तो उधर से कहा गया कि आने में 1 घंटा लगेगा। इन्होंने महिला को अपने बाइक पर बैठाकर तिसरी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया तो एक और लापरवाही उजागर हुई। केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डा. रंजीत कुमार मौजूद नहीं थे। फिर डॉ ज्ञाननेद्र के द्वारा इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम चंद्रमा देवी है। चंद्रमा देवी अपने बच्चें को लेकर तिसरी के गोल्डन स्कूल जा रही थी। इसी दौरान अचानक बरमसिया स्कूल के पास सड़क दुघर्टना में घायल हो गई। 

Jmm tisri

जानकारी दी गई कि तिसरी स्वास्थ्य केंद्र का एम्बुलेंस खराब हुए लगभग 2 सप्ताह बीत गया है लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया है। जिससे घायलों, मरीजों ,ग्रभावती महिलाओं को सही टाइम से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा पता है।

जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा कि तिसरी स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति में सुधार नही किया गया और चिकित्सा प्रभारी डा रंजीत कुमार अपने कार्यशैली में सुधार नही लाते हैं तो एक सप्ताह के बाद तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा दिया जाएगा और जिला उपायुक्त से शिकायत की जाएगी।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS