Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026
HomeBirniगिरिडीह : कुएं में मिला बच्चे का शव, नरेश कुमार के रूप...

गिरिडीह : कुएं में मिला बच्चे का शव, नरेश कुमार के रूप में हुई शव की शिनाख्त

Birni

गिरिडीह: जिले के बिरनी प्रखण्ड में सोमवार को एक कुंए से बच्चे का शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या में लोग कुएं के पास पहुंचे और फिर मामले की सूचना बिरनी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवाया।
शव की शिनाख्त बिरनी प्रखंड के पन्डरमनिया निवासी रंजीत गोस्वामी के 5 साल के पुत्र नरेश के रूप में की गई। जो 5 नवंबर से ही लापता था।
जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया था। काफी देर बाद तक भी जब बच्चा वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
काफी खोजबीन करने के बाद भी जब लापता बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की सूचना बिरनी पुलिस दी। पुलिस अपने स्तर से खोजबीन कर ही रही थी इसी दौरान स्थानीय लोगों ने कुएं में बच्चे का शव देखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS