Sunday, September 20, 2026
Sunday, September 20, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: धूमधाम से मनाया गया पतंजलि योगपीठ का 28 वां स्थापना दिवस

गिरिडीह: धूमधाम से मनाया गया पतंजलि योगपीठ का 28 वां स्थापना दिवस

गिरिडीह : सामूहिक योग प्राणायाम ध्यान स्वदेशी संकल्प के साथ युवा भारत के नेतृत्व में भारत स्वभिमान न्यास यानी की पतंजलि योगपीठ का 28 वां स्थापना दिवस गिरिडीह के बराकर नदी किनारे शिव मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। 

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी परमेंद्र कुमार, युवा प्रभारी रणधीर कुमार गुप्ता ,सोशल मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति के साथ-साथ न्यू रेलवे स्टेशन के योग शिक्षक प्रकाश राज व वहां के योग साधक गण इसका इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. लोगों ने वहां पूजन,भजन व स्वदेशी  संकल्प के साथ-साथ वनभोज का भी आनंद लिया।

मौके पर पतंजलि परिवार न्यू रेलवे स्टेशन गादी योग क्लास के योग शिक्षक प्रकाश राज, गोविंद यादव, सुधांशु प्रसाद, लक्ष्मी नारायण सिंह, संजीव कुमार पंडित, सशि पंडित, काघो मण्डल, मधुसूदन मण्डल, रामप्रसाद मंडल, प्रभाकर कुशवाहा, शंकर सुमन, प्रणव पटेल, ऋतिक गुप्ता, अनिता देवी, पूनम देवी, फूल देवी, राज नन्दनी, परमेंद्र कुमार, पुष्पा शक्ति, शशि प्रजापति, शादी पंडित, नितेश कुमार, सुहंगी कुमारी आदि काफी लोग शामिल हुए।

युवा प्रभारी ने बताया कि पतंजलि द्वारा निष्काम सेवा के 28 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी काफी खुश है। ये पूरे भारत वर्ष के लिए गौरव की बात है।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS