Sunday, June 21, 2026
Sunday, June 21, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: केंद्रीय माहुरी महिला समिति के जल्द चुनाव कराने की मांग

गिरिडीह: केंद्रीय माहुरी महिला समिति के जल्द चुनाव कराने की मांग

Mahuri mandal

गिरिडीह : माहुरी छात्रावास में माहुरी महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता से मिलकर केंद्रीय महिला समिति का जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। 

शालिनी वैश्कियार ने बताया कि केंद्रीय माहुरी महिला समिति का गठन लगभग पंद्रह साल पहले हुआ था और मनोनयन के आधार पर अबतक एक ही महिला के इस पद पर क़ाबिज़ रहने की वजह से अन्य माहुरी महिलाओं में चुनाव न कराए जाने की वजह से असंतुष्टि व्याप्त है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गुप्ता द्वारा अन्य बेयालिस मंडलों में महिला समिति के गठन हेतु एक वर्ष का दिया गया समय भी अब पूर्ण होने को है। अतः केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा संवैधानिक रूप से महिला समिति का गठन कराए जाने का आग्रह किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में संगीता बैसखियार, शालिनी वैश्कियार, उमा गुप्ता, सोना प्रकाश, रेखा कंधवे, रश्मि कंधवे एवं रूबी गुप्ता शामिल थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS