Thursday, November 5, 2026
Thursday, November 5, 2026
HomeDeoriगिरिडीह : पुलिस पर नवजात बच्चे को कुचलने का आरोप, बच्चे की...

गिरिडीह : पुलिस पर नवजात बच्चे को कुचलने का आरोप, बच्चे की हुई मौत

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशोगोंदो दिघी में चार दिन पूर्व जन्मे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बच्चे को कुचल दिया जिससे बच्चे की मौत हुई है। लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। परिजनों ने लिखित शिकायत कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल पुलिस वारंटी भूषण पांडेय को गिरफ्तार करने कोशोगोंदो दिघी आई थी। देवरी थाना प्रभारी संगम पाठक टीम का नेतृत्व कर रहे थे। घर की तलाशी ली जा रही थी। जानकारी के अनुसार पुलिस को देखते ही सभी सदस्य घर छोड़ कर निकल गए थे। लेकिन इस दौरान वारंटी का चार दिन पूर्व जन्मा नवजात पोता घर के कमरे में बिस्तर पर सो रहा था। पुलिस के जाते ही जब घर के लोग घर पहुंचे तो बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। जिसके बाद परिजनों को ओर से कहा गया कि खोजबीन के दौरान किसी पुलिस वाले के पैर के नीचे दबने से मासूम की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। इधर डीएसपी संजय राणा ने कहा है कि पूरी घटना की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि जांच में क्या कुछ सामने निकल कर आता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी  सच्चाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS