Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: फांसी लगा कर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह: फांसी लगा कर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Yuwak ne ki
गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र स्तिथ गुमगी में 30 साल के सुजीत कुमार का शव सोमवार को उसके ही घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। 
बताया गया कि मृतक सुजीत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तिसरी में रह रहा था। कुछ दिनों पहले पत्नी बच्चे के साथ अपने मायके चली गई। जिसके बाद से ये अकेले रहने लगा। 
मृतक सुजीत के पिता प्रकाश साव ने कोलकाता में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कल रात उन्हें मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद वह सुबह पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा अब नहीं रहा।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS