Sunday, June 21, 2026
Sunday, June 21, 2026
HomeGiridihGiridih News: किसानों के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में मार्च

Giridih News: किसानों के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में मार्च

Giridih News: भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा ने शुक्रवार को गिरिडीह के झंडा मैदान से टावर चौक तक मार्च कर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध करते हुए किसानों की सभी मांगों को पूरा करने की मांग की गई।

‘किसान-मजदूरों की मांग जायज’: प्रतिवाद मार्च की अगुवाई करते हुए किसान नेता पूरन महतो, राजेश यादव और राजेश सिन्हा ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल मोदी सरकार अपना गुस्सा किसानों पर निकलना चाहती है। काले कृषि कानूनों के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन के सामने मोदी सरकार को झुककर कानून वापस लेने पड़े। लेकिन एमएसपी समेत अन्य कई वादे करने वाली सरकार ने आज तक उसे पूरा नहीं किया। इसलिए किसान पुनः दिल्ली की ओर कूच कर मोदी सरकार द्वारा किसानों से किए सभी वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों को कुचलने में एड़ी-चोटी एक किए हुए है। ये नहीं चलेगा। सरकार को किसान-मजदूरों की सभी जायज मांगों को पूरा करना होगा

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीती भास्कर, नागेश्वर महतो, संजय यादव, मनोज यादव, अन्ना मुर्मू, संतोष राय, रियाज अंसारी, मो इकराम, योगेश्वर प्रसाद, बासुकी यादव, ठाकुर मंडल, झारखंडी मंडल, राजेश मांझी, रामलाल यादव, प्रदीप यादव, नकुल मंडल, हृदय मंडल, संजय कुमार, सुजीत दास सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS