Sunday, June 21, 2026
Sunday, June 21, 2026
HomeGiridihGiridih News: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन को लेकर सघन जागरूकता अभियान

Giridih News: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन को लेकर सघन जागरूकता अभियान

गिरिडीह : झारखंड के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। इसको लेकर सघन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। गिरिडीह में भी सर जेसी बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में नामांकन प्रपत्र निशुल्क वितरण किए जा रहे हैं। खासकर इस बार ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था भी की गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन 3 तारीख तक लिए जाएंगे और इसके बाद 11 मार्च को jepc रांची के द्वारा नामांकन जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें वर्ग नवम में 200 सीटों के लिए चयन किया जाएगा। अब तक 720 छात्राओं ने आवेदन पत्र लिया है और करीब 400 छात्राओं ने आवेदन पत्र जमा कर दिया है।

वहीं विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के निर्देश पर 15 किलोमीटर के क्षेत्र में विद्यालय विद्यालय जा जाकर के वर्ग अष्टम की छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। जानकारी दी गई कि पिछले दो दिनों में प्राचार्य श्री कुशवाहा की टीम ने प्रखंड के करीब 20 मध्य विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया। सरकार की स्मृति योजना के बारे में सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर और समाचार पत्रों के माध्यम से भी जन-जन तक पहुंचा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS