Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : विधायक के समक्ष कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

गिरिडीह : विधायक के समक्ष कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

Jmm

गिरिडीह: बस स्टैंड के समीप स्तिथ झामुमो जिला कार्यालय में रविवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अजित कुमार सिन्हा और ज्योति सोरेन के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों को छोड़ कर सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को पुष्प माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झामुमो एक आंदोलन से उपजी हुई पार्टी है। झामुमो गरीब शोषितों की आवाज है। झारखंड सरकार द्वारा लगातार जनउपयोगी कार्य किये जा रहे है। हर गरीब तक झारखंड सरकार की योजना कैसे पहुँचे उसके लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहे है। 

कहा कि कैम्प के माध्यम से अबतक लगभग 20 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमे आधे से ज्यादा का निष्पादन साथ ही साथ कर दिया गया और बाकी का कार्य जारी है। जल्द ही निष्पादन कर दिया जाएगा। सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूलो झानो स्वरोजगार सृजन योजना समेत अन्य महत्वकांक्षी योजना को झारखंड की सरकार हर घर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गुरुजी एव हेमंत सोरेन के नीति सिद्धान्तों को आज आत्मसात करते हुए आपसभी प्रबुद्ध लोगों का झामुमो के परिवार में स्वागत है। झामुमो आप सब के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम में शहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, रॉकी सिंह, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, मो जाकिर, प्रदोष कुमार, मो नूर, मो असद्दुला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS