Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यक्रम,NHRCCB ने निकाली 3 किलोमीटर...

गिरिडीह: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यक्रम,NHRCCB ने निकाली 3 किलोमीटर लंबी बाइक रैली

NHRCCB का कार्यक्रम

गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो व उच्च विद्यालय बदडीहा 1 के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्यूरो के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर वर्मा के संयोजन में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झंडोतोलन बुजुर्ग जगदीश प्रसाद महतो ने किया वहीं अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ महतो व मंच संचालन शिक्षक तुलसी नारायण कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा,बैनर,पोस्टर,तख्ती के साथ विशाल बाइक व साईकिल तिरंगा रैली निकाली गई जो तीन किलोमीटर लंबी थी। दर्जनाधिक गांवों का भ्रमण करते हुए हजारों तिरंगा का वितरण किया और घरों में लहराने का संदेश दिया गया। रैली का स्वागत ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से किया गया।

बाइक रैली

बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित NHRCCB के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ रणधीर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि इस आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा मुहिम को भव्यता से मनाए ।बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि मेहनत व लगन से सब कुछ हासिल हो सकता है खूब मेहनत के आगे बढ़े एवं देश विदेश में अपना नाम ऊँचा करें। 

डॉ रणधीर कुमार ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर निचले पायदान पर खड़े लोगों को मानवधिकार की जागरूकता की जरूरत है और हम इस कोशिश में लगातार लगे हैं । शिक्षा महत्वपूर्ण है और हमेशा किताबों को अपना साथी बनाए ।इस दौरान राष्ट्रीय मानवधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की ओर से विद्यालय में एक छोटा लाइब्रेरी स्थापना हेतु 5000 रुपये की सहयोग प्रदान की गई।

विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा ने कहा कि तिरंगा लहराने से राष्ट्रीय भावना का संचार होता है।

हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पाण्डेय ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान में सभी का समुचित सहयोग अपेक्षित है। NHRCCB के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर प्रसाद वर्मा, प्रदेश सचिव मो सिराज खान, गिरिडीह जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने आज़ादी के अमृत महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सामुदायिक सहभागिता की शत प्रतिशत सुनिश्चितता से सफलता का सोपान रचेगा। तिरंगा राष्ट्रीयता का प्रतीक है।

 विद्यालय की छात्र छात्राओं ने भक्ति गीत पर बेहद ही आकर्षक भावपूर्ण नृत्य से देशभक्ति का समा बांध दिया। 400 विद्यार्थियों को प्रशस्ती प्रमाण पत्र देकर हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम की लोगो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा किया गया। 

कार्यक्रम में मुखिया आशुतोष प्रसाद कुशवाहा,पंचायत समिति सदस्य राजेश प्रसाद वर्मा, भुदाता उमेश वर्मा,पीएलवी सुबोध कुमार साव,महेंद्र प्रसाद वर्मा, चैंपियन जलसहिया गुड़िया कुमारी,ब्यूरो के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा,सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा आदि ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक दीनदयाल प्रसाद, गणेश महतो,सुखदेव महतो,हरिहर प्रसाद वर्मा,यमुना प्रसाद वर्मा, अभय कुमार,विकास कुमार,लक्ष्मण महतो,द्वारिका महतो,विष्णु कुमार दास,ब्यूरो के राज्य,जिला,प्रखंड टीम की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS