Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : SSVM में मनाया गया गुरु पूर्णिमा सह गुरु दक्षिणा उत्सव,...

गिरिडीह : SSVM में मनाया गया गुरु पूर्णिमा सह गुरु दक्षिणा उत्सव, संघ भगवा ध्वज को मानता है गुरु

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिरिडीह

गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा सह गुरु दक्षिणा उत्सव मनाया गया। उत्सव की शुरुआत भगवा ध्वज लगाकर भारतमाता, डॉ हेडगेवार एवं गुरु जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। गुरु पूजन का यह कार्य नगर के 7 स्थानों पर संपन्न हुआ।

ssvm giridih

मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत के कार्यवाह संजय जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व गुरु-पूर्णिमा उत्सव मना कर अपने गुरु के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहा है। संघ व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि भगवा ध्वज को अपना गुरु मानते हुए पूजन कर रहा है। डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में सन्1925 के विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना की थी।संघ के तपनिष्ठ साधना को लेकर संघ वर्ष भर में छह उत्सव का आयोजन करता है जिसमें गुरु पूर्णिमा उत्सव सबसे महत्वपूर्ण है।हम 2025 में संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाने जा रहे हैं। झारखंड में संघ का कार्य सन् 1940 से प्रारंभ हुआ है।शताब्दी वर्ष पर हम सभी को मंडल स्तर तक दैनिक शाखा,साप्ताहिक मिलन का कार्यक्रम करना है। संघ कार्य का विस्तार करने वाला ही स्वयंसेवक है और यह कार्य संघ के नित्य शाखा से प्रारंभ होता है।कहा कि देश की सुरक्षा के प्रति संघ हमेशा चिंता व्यक्त करता रहा है।आज हमें बाहरी विरोधियों से नहीं बल्कि आंतरिक विरोधियों का डटकर मुकाबला करना है। उपस्थित स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को नमन कर गुरु पूजन सह गुरु दक्षिणा किया।अंत में संघ प्रार्थना से उत्सव का समापन हुआ।

कार्यक्रम में जिला संघचालक बृजनंदन प्रसाद,सह विभाग कार्यवाह मुकेश रंजन सिंह, व्यवस्था प्रमुख संजीव शर्मा, धर्मवीर,राजेश शर्मा,संतोष खत्री, सुजीत तर्वे,अमित सिन्हा, शिवनंदन कुशवाहा,प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS